फतेहपुर । 16 जुलाई से 22 जुलाई 2023 तक भूजल सप्ताह का आयोजन जनपद/तहसील/विकास खण्ड/ग्रामपंचायत स्तर पर आयोजित किया जाना है इसके क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल की अध्यक्षता में विकास भवन में भूजल सप्ताह के प्रस्तावित कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई ।

उन्होंने उक्त कार्यक्रम का मुख्य विचार बिन्दु “यह संकल्प निभाना है- हर एक बूँद बचाना है” पर ध्यान केन्द्रित करते हुए जन-जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तावित किये गये । जनपद में भूजल जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा स्कूल,कालेजों में छात्र/छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी,पद यात्रा,स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता इत्यादि के माध्यम से प्रचार-प्रसार करके जन-जन में जागरूकता लायी जाये ।
इसी प्रकार ग्राम पंचायतों,विकास खण्डों तथा तहसील स्तरों में विभिन्न प्रकार से जागरूकता कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक,कठ पुतली नृत्य,साइकिल / मोटर साइकिल रैली एवं गोष्ठियों तथा होर्डिंग्स,पोस्टर्स,बैनर्स इत्यादि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए ।
इस अवसर पर सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं भूजल समाजसेवी उपस्थित रहे ।
