फतेहपुर । जिला कृषि अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि खरीफ अभियान-2023 के अंतर्गत उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद में विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है ।
कृषक भाई उर्वरक,बीज एवं अन्य कृषि निवेश प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं के निदान तथा अन्य कृषि सम्बन्धी जानकारी हेतु दूरभाष संख्या 6387662668 पर प्रातः 10: 00 बजे से सांय 5:00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं ।
कन्ट्रोल रूप प्रभारी के रूप में अपर जिला कृषि अधिकारी शिकायतों को एक पंजिका में दर्ज कराते हुये त्वरित निस्तारण करायेंगे । उक्त कार्य में उनकी सहायता हेतु कार्यालय सहायक श्री सूरज सिंह की तैनाती की गई ।
