फतेहपुर । जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती सी इंदुमती ने बताया कि “जल्दी आयें, ज्यादा लाभ पायें एकमुश्त समाधान योजना (ओ०टी०एस०) के सफल क्रियान्वयन हेतु उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लम्बित बिलों पर विलम्बित भुगतान अधिभार में छूट दिये जाने का निर्णय लिया गया है । यह योजना 08 नवम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 की अवधि में लागू की गयी है । इसका लाभ घरेलू (एल0एम्०वी0-1) वाणिज्यिक (एल0एम0वी०-2) निजी संस्थान (एल०एम०वी०-4बी) निजी नलकूप (एल0एम0वी0-5) एवं लघु एवं मध्यम औद्योगिक श्रेणी (एल0एम०वी०-6) के उपभोक्ताओं को मिलेगा । इसके साथ ही विगत में चोरी के प्रकरणों में लम्बित राजस्व निर्धारण के देयों में भी छूट का प्राविधान किया गया है ।
योजना को सफल बनाने हेतु प्रचार प्रसार सामग्री जनपदों में प्रेषित की जा रही तथा समस्त अधीक्षण अभियन्ता/अधिशाषी अभियन्ता को स्थानीय स्तर पर जनसामान्य में प्रचार प्रसार हेतु निर्देश दे दिये गये हैं ।
उपरोक्त योजना का सम्पूर्ण विवरण संलग्न करते हुए इस अनुरोध के साथ प्रेषित है कि उक्त के सम्बन्ध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने हेतु निर्देश दें तथा योजना का प्रचार-प्रसार स्थानीय अखबार/ केबल टी०वी० इत्यादि के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें साथ ही अपने स्तर से इसे प्रभावी रूप से लागू करने एवं सफल बनाने हेतु विद्युत निगम के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुश्रवण करने का कष्ट करें ।
