फतेहपुर । अवनीश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त हाईस्कूल इण्टर कालेज संचालित कक्षा 9-10 मान्यता प्राप्त नवीन विद्यालयों को सूचित किया जाता है कि जिन संस्थाओं की मान्यता 31 मार्च 2023 तक प्राप्त संस्था का नाम मास्टर डाटा बेस में समिलित नहीं है । निम्न विवरण के अनुसार मास्टर डाटा बेस में अपने विद्यालय का नाम आनलाइन कराते हुये,ऑनलाइन की प्रति एवं मान्यता की प्रति तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय फतहपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । ताकि संस्था को पासवर्ड निर्गत किया जा सके ।
विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना-प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में समिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की कार्यवाही किए जाने की तिथि 09 नवंबर से 17 नवंबर 2023 तक है ।
जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना तदोपरांत जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थाएं) एवं मास्टर डाटा में संपूर्ण सूचनाएं भरकर/अपलोड करके प्रमाणित करना है । 09 नवंबर से 05 दिसंबर 2023 तक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन किया जाना है । जिसमे समस्त विद्यालयों की मान्यता जिसमे स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना है ।
छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन करने की तिथि 15 सितम्बर 2023 से 30 दिसम्बर 2023 तक है ।
