फतेहपुर । दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें ।
यह जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्गत समय-सारणी के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़ कर) के समस्त पात्र/छात्राओं को निर्धारित समयान्तर्गत पूर्वदशम् छात्रवृत्ति हेतु दिनांक 15 सितम्बर से 08 दिसम्बर 2023 तक एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति /शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु 22 सितम्बर 203 से 31 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन से लेकर योजना का लाभ दिलाये जाने तक की तिथियाँ निर्धारित है ।
तत्क्रम में सम्बन्धित समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य / प्राचार्य/नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति को सूचित किया जाता हैकि समयान्तर्गत नियमानुसार नवीन/नवीनीकरण आवेदन करने की कार्यवाही कराये जाने हेतु अपनी-अपनी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को सूचित एवं प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें ।
