फतेहपुर । विकास खण्ड मलवा मे कार्यरत नवाचारिक शिक्षक डॉ० सुनील कुमार तिवारी (एकेडमिक रिसोर्स परसन) का चयन नेपाल की साहित्यक,शिक्षा,सामाजिक संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने एवं सामाजिक चेतना जगाने के लिए किया गया है । संस्था के प्रधान आनंद गिरि मयालू ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट शैक्षिक प्रचार-प्रसार,शोध के लिए फतेहपुर जनपद के डॉ० सुनील कुमार तिवारी को नेपाल के लुम्बनी मे आयोजित नोबेल टैलेंट अवार्ड 2024 से सम्मानित किया जायेगा ।
यह अंतराष्ट्रीय सम्मान देश, विदेश मे शिक्षा, साहित्य कला, समाज सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रो मे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है ।
