फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ ,हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन, फतेहपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज शोभा फाउन्डेशन प्रशिक्षण संस्थान आबूनगर में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें 250 से अधिक अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी ।
रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की वेल्पसन इंडिया प्रा.लि., भुज द्वारा 10 पुखराज हेल्थकेयर द्वारा 48 एवं प्राश इंटर प्राइजेज द्वारा 12 इस प्रकार कुल 70 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 10000 से 18000 तक प्रति माह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम उज्जवल कुमार सिंह जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन फतेहपुर के दिशा-निर्देशन में शशॉक पान्डेय, प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राधा कृष्ण तिवारी,विनोद तिवारी सुश्री नीलम सिंह चौहान,मुनीर अली एवं सुरेन्द्र प्रताप द्वारा सहयोग किया गया ।
