फतेहपुर । ट्रेनो का ठहराव दो मिनट से बढाकर पांच मिनट करने की मांग व्यापारियों ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंध प्रयागराज से की है । जिससे व्यापारियों पार्सल भेजने व मगाने में सुविधा हो और रेलवे का राजस्व भी बढे ।
व्यापारियों का कहना है कि फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के पूर्व ज्यादातर गाड़ियों के माध्यम से लोडिंग एवं अनलोडिंग पार्सल का कार्य सुचारू रूप से चल रहा था । करोना काल के बाद से फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 14118,कालिंदी एक्स,12428 रीवा एक्स, 15484 महानंदा एक्स, 15003/15004 चौरी चौरा एक्स, गाड़ियों का स्टॉपेज 5 मिनट से 2 मिनट हो जाने के कारण पार्सल का कार्य प्रभावित हो गया है ।
गाड़ियों के ठहराव का समय कम होने की वजह से फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर लोडिंग एवं अनलोडिंग का कार्य बन्द हो गया है । जिससे जनपद के समस्त व्यापारी गणों का व्यापार पूरी तरह प्रभावित पड़ गया है । हम सभी व्यापारी गण का रेल मुख्य परिवहन की सुविधा है । परन्तु लोडिंग एवं अनलोडिंग का कार्य बन्द होने की वजह से समस्त व्यापारी गणों का व्यापार बन्द होने की कगार पर है जिसकी वजह से सभी व्यापारी गणों का जीविका पर्जन चला पाना अत्यंत मुश्किल हो गया है । वर्तमान समय में मछली और सब्जी की बुकिंग के लिए विभिन्न व्यापारीयों से वार्ता चल रही है और आने वाले दिनों मे बुकिंग बढ़ाने हेतु सभी प्रयासरत रहेंगे ।
अतः महोदय से निवेदन है कि उपरोक्त विषय पर ध्यान आकर्षित करते हुए फतेहपुर के व्यापारीयों के विकास व परिवार के जीवन यापन की सुविधा हेतु फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर पुनः गाड़ियों का ठहराव 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट करवाने की कृपा करे । ताकि फतेहपुर के व्यापार की वृद्धि के साथ रेलवे के राजस्व में भारी वृद्धि हो सके । जिसके लिए जनपद फतेहपुर का व्यापारी सदैव आपका आभारी रहेगा ।
ज्ञापन करने वालो में किशन मेहरोत्रा संस्थापक अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश/सदस्य रेल परामर्श समिति, नरेन्द्र सिंह ,रिक्की, मनोज कुमार गुप्ता अरुण कुमार एवं समस्त व्यापारी गण मौजूद रहे ।
