बिन्दकी/फतेहपुर । विद्युत वितरण खण्ड बिन्दकी के अमौली उपकेंद्र में एकमुश्त समाधान योजना के तहत विभाग द्वारा रोड शो करते हुए उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में छूट हेतु गली-गली लउडी स्पीकर लगाकर संदेश दिया गया । जिसमे बताया गया कि प्रथम चरण में दिनांक 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक व द्वितीय चरण में 01 जनवरी से 15 जनवरी तक एवं तृतीय चरण में 16 जनवरी से 31 जनवरी तक समस्त विद्युत अधिभार के घरेलू, वाणिज्यिक, निजी संस्थान एवं औद्योगिक श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं के विलंबित भुगतान अधिभार में भारी छूट एवं उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों के अधिभार में भारी छूट का सुनहरा और अवसर दिया गया है ।
इस मौके पर अवर अभियंता हरिकेश कुमार, रोहित, सौरभ, टीजी टू.राम प्रकाश,टीजी टू महावीर (बाबू),दीपक,अरुण,छेदालाल,पंकज ,राम सिंह एवं समस्त लाइन स्टाफ मौजूद रहे ।
