बिन्दकी/फतेहपुर । जनपद के बिन्दकी कस्बे के अंतर्गत सीपीएस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं राइजिंग स्टार व पूर्व छात्र अभिनंदन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व बिन्दकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी गण मौजूद रहे ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्राइमरी से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट कर को देखते हुए पुरस्कृत किया गया । जिसमें कक्षा में प्रथम,द्वितीय,तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वालों में उत्कर्ष,आकृति ओमर,परिधि ओमर, बुसरा, अदिति सिंह, अग्रिम गुप्ता,अनिका पटेल,आध्या शुक्ला,आराध्या विश्वकर्मा,अभिषेक यादव, कुंवर प्रताप,रबाब खान,अनुष्का को प्रथम,शिवांश, दिव्यांश, मंगलम सोनी,स्वास्तिक मिश्रा,अमन सिंह, हार्दिक गुप्ता को द्वितीय, अम्मार खान,आर्यान्श मिश्रा,आंचल शुक्ला,वेदांत भारती, प्रेरणा, दिव्यांजलि यादव को तृतीय सहित अन्य कार्यों में भी बच्चों को पुरस्कृत किया गया । पुरस्कार समारोह के बाद छात्राओं द्वारा विभिन्न राज्यों के नृत्य प्रदर्शित करते हुए अनेकता में एकता के रूप को प्रस्तुत किया राइजिंग स्टार प्रतियोगिता के अंतर्गत जिले के विभिन्न श्रेणियां से 1000 प्रतिभागियों ने चुने गए छात्रों को भी सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव,प्राची श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य नितिन तिवारी सहित समस्त शिक्षकगण व अभिभावकगण सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
