बिन्दकी/फतेहपुर । दूध पीने से फूड प्वाइजनिंग हो गई जिसमें सात लोग बीमार हो गए । जिसमें पांच गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । परिजनों ने बताया कि गाय के दूध पीने से फूड प्वाइजनिंग हुई बताया कि गाय को बीमारी की दवा पिलाई गई थी और इंजेक्शन भी लगा था । इसीलिए उसका दूध गड़बड़ हुआ इसके पीने से लोग बीमार हो गए ।
जानकारी के अनुसार जनता गांव में दूध पीने से एक ही परिवार के सात लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई । जिसमें काजल उम्र 22 वर्ष पुत्री गंगासागर,यश उम्र 9 वर्ष पुत्र विद्यासागर,शालिनी उम्र 14 वर्ष पुत्री विद्यासागर, अंशिका उम्र 12 वर्ष पुत्री विद्यासागर, नित्या देवी उम्र 3 वर्ष पुत्री अवलेश, रिया उम्र नव वर्ष पुत्री गंगा सागर तथा खुशी देवी उम्र 15 वर्ष पुत्री गंगा सागर फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार हो गए । जिसमें गंभीर काजल, यश,शालिनी अंशिका तथा नित्या को सोमवार को दिन में करीब 1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया । इस मामले में अवलेश ने बताया कि घर की ही गए का दूध पीने से सभी लोग बीमार हुए हैं ।
उन्होंने बताया कि गाय की तबीयत गड़बड़ थी । जिसके चलते उसे दवा पिलाई गई थी तथा इंजेक्शन भी लगे थे आशंका है कि इसी के लिए गाय का दूध भी गड़बड़ हो गया था जिसके पीने से सभी लोग बीमार हुए हैं ।
