कानपुर । नरवल तहसील क्षेत्र में बने नरवल फायर स्टेशन परिसर में होमगार्ड जवान के सेवानिवृति होने पर फायर ऑफिसर ओम प्रकाश की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।
इस मौके पर फायर ऑफिसर ओम प्रकाश ने कहा कि इनके साथ कार्य करने के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला । हर सरकारी कर्मी के जीवन में यह क्षण आता है सभी सरकारी कर्मी को कभी न कभी सेवानिवृत होना है ।
वहीं सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान रामनरेश पाल ने कहा कि अपने कार्य काल के दौरान हमें भी काफी कुछ सीखने को मिला यह तो परंपरा है कि 60 साल के बाद हर किसी को सेवानिवृत्त होना है ।
इस दौरान होमगार्ड रामनरेश पाल को पाग,फूल माला, बुके, शॉल, अंग वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया ।
