बिन्दकी/फतेहपुर । शनिवार को नगर के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में वार्षिक विज्ञान, गणित, रोबोटिक्स प्रदर्शनी का आयोजन धूमधाम से मनाया गया ।
वही इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे तहसील की एसडीएम प्रियंका अग्रवाल के साथ उप प्रधानाचार्य दयानंद इंटर कॉलेज नरेश कुमार राजन,सीपीएस के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य नितिन तिवारी मौजूद रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जलित के किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए गए रैन अलार्म,न्यूक्लियर पावर प्लांट,हाइड्रोजन जनरेटर, वाटर प्यूरीफिकेशन, सोलर सिस्टम, कार्बन प्यूरिफायर, हाइड्रोलिक ब्रेक, चन्द्रयान जैसे मॉडल आकर्षक केंद्र रहे ।
वही रोबोटिक्स में छात्रों द्वारा फुटस्टेप पावर जनरेटर सिस्टम के फर्श के नीचे लगे विशेष क्रिसिटल दबाव को महसूस करते हैं। ये क्रिस्टल यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है । वही कक्षा 8 के विद्यार्थियों में स्मार्ट सिंचाई प्रणाली सिस्टम बनाकर दिखाया ।
कक्षा 6 व 7 के छात्र के द्वारा स्मार्ट टोल गेट आदि जैसे विभिन्न मॉडल को बनाकर प्रदर्शित किया गया । इसके साथ गणित मॉडल में नंबर डिटेक्टर, प्रश्नोत्तरी बॉक्स, रियल नंबर सिस्टम, स्मार्ट सिटी, पाइथागोरस प्रमेय भी आकर्षण का केंद्र बने रहे ।
निर्णायक मंडल के नरेश कुमार राजन के द्वारा प्रदर्शनी के आयोजन में सभी मॉडल का अवलोकन किया गया। विज्ञान रोबोटिक व गणित प्रदर्शनी के अंतर्गत छात्रों को आकर्षक मॉडल भी अभिभावकों को और भी आकर्षित करते रहे । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य नितिन तिवारी द्वारा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक व अभिभावक भी मौजूद रहे ।
