फतेहपुर । नगर पालिका सदर के सभागार में शासन द्वारा नामित पांच सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ ।
उपजिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव ने अभिषेक श्रीवास्तव,विकास गुप्ता,अभिलाषा सिंह,सुनिधि तिवारी और ज्ञाना पासवान को शपथ दिलाई । इस दौरान चेयरमैन राजकुमार मौर्य, ईओ रविन्द्र सिंह व अन्य सभासद मौजूद रहे ।
वही ज्ञाना पासवान ने अपनी क्षेत्र की जनता के साथ शहर भ्रमण कर नगर पालिका में पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास कराया उनके साथ इसाईन पूर्वा के सभासद सुनील कुमार गुप्ता एवं जे पी फौजी,प्रेम पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
सभी जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर शहर के समग्र विकास का संकल्प लिया । कार्यक्रम में विनय तिवारी, अखिलेश, सुनील गुप्ता, मुन्नी लाल,संजय लाला, आतिश पासवान, आदेश मौर्य, टीकू सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
