सुल्तानपुर । दोस्तपुर आगामी दीपावली व भैयादूज त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी हैं । मंगलवार को सीओ विनय गौतम एवं थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोस्तपुर बाजार सहित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रूट मार्च करते हुए चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान बाइक सवारों को रोककर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जांच की गई अधिकारियों ने बाजार में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।
