अमेठी । मुसाफिरखाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए राजस्व निरीक्षक संतराम को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं ।
आरोप हैं कि बाजार शुकुल थानाक्षेत्र के एक किसान से हदबरारी की कार्यवाही पूरी होने के बाद पत्थर नसब कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी ।
किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और मंगलवार को बाजार शुकुल कस्बे में राजस्व निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोच लिया अचानक हुई इस कार्रवाई से कस्बे में खलबली मच गई वहीं ।
राजस्व विभाग में भी हड़कंप की स्थिति बन गई बताया जा रहा हैं कि किसान ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी । शिकायत की जांच के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही को अंजाम दिया । आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं दिनदहाड़े हुई इस गिरफ्तारी ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं ।
