बिन्दकी/फतेहपुर । अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया । सूचना मिलने पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटिलिहा गांव के समीप सोमवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक दिनेश कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र छेदालाल निवासी ग्राम गौरी कोतवाली बिन्दकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गया ।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अपनी गाड़ी में लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । चिकित्सक ने युवक की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
बताया जाता हैकि दिनेश कुमार किसी काम से बाइक द्वारा फतेहपुर के जहानाबाद कस्बा गया था और वहां से वापस आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया ।
